रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर प्रखंड के धोबासाई गांव में एक युवक को जहरीला सांप ने काटा लिया। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। बुधवार दिन के करीब दो बजे परिजनों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक धोबसाई निवासी 20 वर्षीय तुरी तामसोय मंगलवार रात आठ बजे घर के आंगन में बैठा हुआ था। इस दौरान एक जहरीला सांप ने तुरी के बाएं पैर में काट दिया। जिससे तुरी घायल हो गए। बुधवार की दोपहर 2 बजे परिजनों ने तुरी को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव तुरी तामसोय से मिलने के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और हालचाल पूछा। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी ने कहा कि मरीज की स्थिति को देखते हुए सिलाइन चढ़ाया गया है। वही ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।