रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो की आज एक बार फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें माइल्ड वोमेटिंग (उल्टी) होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। मेदांता के चिकित्सकों का कहना है शुरूआत में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था पर स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया है। ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें रांची के रिम्स और फिर भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति गंभीर होता देख एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। चेन्नई में एक साल से भी अधिक समय तक उनका इलाज हुआ। जिसके बाद लंग्स प्रत्यारोपण कर उनकी जान बचाई गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी शिक्षा मंत्री को डॉक्टर की निगरानी में चेन्नई में ही रह रहे थे।