भारी संख्या में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए श्रद्धालु
प्रतापपुर(चतरा)। बुधवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा देवी मंडप स्थित यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ निकला, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सुख नदिया घाट पहुंची, जहां विधि विधान पूर्वक 301 कलशों में गंगा पूजन के उपरांत जल भरवाया गया। उसके बाद पुनः कलशय यात्री जय माता दी आदि का जयकारा उलगाते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे, उसके बाद विधिवत कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। ज्ञात हो कि प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन, देवी मंडप के जीर्णोंद्धार के उपरांत किया जा रहा है। वहीं यज्ञ समिति के सदस्य राजन गुप्ता व मिथलेश कुमार (सोनू) ने बताया कि तीन दिवसीय यज्ञ के समापन के दिन शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में विनोद यादव, बिपिन कुमार मालाकार, राजन गुप्ता, अमित कुमार, राजेश पासवान सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।