पथरगामा: प्रखंड के चौरा ग्राम से डायरिया से पीड़ित तीन लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। तीनो डायरिया पीड़ीत एक ही परिवार से है। डायरिया मरीज में 35 वर्षीय रजनी देवी उनकी 5 साल की पुत्री संध्या कुमारी और 9 साल का गौरव पासवान शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सक डा आरके पासवान के निगरानी में इलाज किया जा रहा है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि खाना खाने के बाद सुबह से तबियत खराब हो गई। उल्टी और दस्त होने लगी। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। जब स्थिति नहीं सुधरी तो इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले आए। जहाँ इलाज चल रहा है।