रामगढ़: खरवार भोगता युवा विकास संघ द्वारा सुभाष चौक, रामगढ़ मे भारत सरकार के जनजातीय मंत्री -अर्जुन मुंडा का पुतलादहन किया गया। विदित हो कि संविधान (अनुसूचित जातीयां और अनुसूचित जनजातीयां) आदेश (संशोधन) विधेयक 2016 संसद के लोकसभा में 14 दिसंबर 2016 को तत्कालीन केन्द्रीय जनजातीय मंत्री- जुएल ओराम द्वारा पेश किया गया ।लेकिन विधेयक को पारित करने मे कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
16वीं लोकसभा भंग होने के कारण विधेयक व्यपगत (Lapse) हो गया। 17वीं लोकसभा चुनाव के बाद अर्जुन मुंडा जो कि वर्तमान मे जनजातीय मंत्री के पद में पदस्थापित है।
सन- 2020 में झारखण्ड के लिए अलग से विधेयक तैयार किया गया जो इस प्रकार है-
संविधान (अनुसूचित जातीयां और अनुसूचित जनजातीयां) आदेश संशोधन विधेयक 2020 तैयार किया गया ।लेकिन दुर्भाग्यवश उसे भी पास करने में उदासीन रवैया प्रतीत हुआ।
2016-2021 लगभग पाँच साल हमारे समाज को काफी लम्बी इंतजार करना पड़ा है जिससे समाज के युवा वर्ग बहुत ही आक्रोशित है। रामगढ़ जिला के पांचों प्रखंड मांडू, गोला, दुलमी, पतरातु, रामगढ़ से लगभग 200 युवा एवं महिलाए पुतलादहन कार्यक्रम मे भाग लिए।
खरवार भोगता युवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष- उमेश सिंह भोगता ने पुतलादहन कार्यक्रम में स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई सालों से समाज को विश्वास एवं भरोसा भाजपा सरकार पर है परंतु वर्तमान स्थिति में जनजातीय मंत्री के लापरवाही एवं उदासीन रवैये से समाज को एकजुट रखने में बहुत परेशानी हो रही है। कुछ जनजातीय श्रेणी में है तो कुछ दलित के श्रेणी में जिससे रोटी-बेटी के व्यवहार में बहुत मुश्किल हो रही है एवं समाज को एक सूत्र में बांधकर रखना बहुत दुर्लभ व मुश्किल हो गया है।
अत: इस पुतलादहन के माध्यम से समाज यह संदेश केंद्र सरकार दिल्ली को देना चाहता है । संबन्धित सभी विभागीय केबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री से समाज आग्रह करना चाहता है कि उपर्युक्त विधेयक 2020 को पारित करने कि कृपा करें। जिससे समाज का विश्वास अटूट बना रहे।
इस पुतलादहन कार्यक्रम में
जिला संयोजक राजकुमार गंझू जिला प्रभारी बिनोद भोगता
लखन भोगता शिवशंकर गंझू गुरूदयाल भोगता प्रितम भोगता रवि भोगता अमित भोगता तालेश्वर भोगता पुरण भोगता खिरोदर भोगता अजय भोगता बासुदेव गंझू सुखदेव गंझू बिनोद गंझू आनन्द भोगता जितेन्दर कुमार भोगता संतोष भोगता अर्जुन गंझू विजय गंझू तालेश्वर गंझू रामकुमार गंझू
विशेष आमंत्रित सदस्य ः
1. उमेश सिंह भोगता – केन्द्रीय अध्यक्ष खरवार भोगता युवा विकास संघ
2. बाबूलाल गंझु – केन्द्रीय सचिव खरवार भोगता युवा विकास संघ
3. संजय प्रधान – केन्द्रीय कोषाध्यक्ष खरवार भोगता युवा विकास संघ
4. संजय गंझु – नियोजन सलाहकार खरवार भोगता युवा विकास संघ
5. प्रकाश गंझु आदि उपस्थित थे।