आजसू पार्टी ने मनाया हुल दिवस
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: स्वतंत्रता संग्राम सह झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद सिदो-कान्हु का हूल दिवस मनाया गया।रामगढ़ जिला आजसू पार्टी कार्यालय में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के नेतृत्व में वीर सिदो-कान्हु की फोटो पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.। उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि 30 जून 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।आदिवासी भाइयों सिद्धों कान्हू की अगुवाई में संथालों ने मालगुज़ारी नही देने के साथ ही अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो का एलान किया था। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू जैसे वीर महापुरुषों के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में होना चाहिए.।लेकिन सिदो कान्हू के वंशज की स्थिति दयनीय है.।
, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू करमाली,बिट्टी सिंह,अभिमन्यु कुशवाहा,नीरज मंडल,मोहरलाल महतो,प्रशान्त महतो,अनुज तिवारी,प्रभात अग्रवाल आदि अन्य लोग थे।