गोड्डा: महागामा प्रखंड अंतर्गत नूनाजोर हाट के समीप सोमवार को महागामा- गोड्डा मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गोड्डा प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना का निवासी है और गोड्डा से महागामा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों घायल नशे में धुत थे। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे और अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही गिर पड़े l जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह हुए घायल हो गया।
बहुत देर तक घायल सड़क पर छटपटाते रहे। इस बीच कांग्रेस के
जिला महासचिव मंटू भगत ने गोड्डा से महागामा आने के क्रम में महागामा थाना क्षेत्र नूनाजोर हटिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को देखा। बाइक सवार सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होकर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घायल व्यक्तियों को मंटू भगत ने उठाकर महागामा रेफरल अस्पताल लेकर गए और अपने निगरानी में घायल कराया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया है।