महेशपुर :थाना छेत्र के भिलाई गांव में बीते तीन 3 अक्टूबर को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं तीर चलने की घटना को लेकर महेशपुर थाना में दो अलग- अलग मामला दर्ज की गई है। मामले को लेकर प्रथम पक्ष के वादिनी सूरजमुनि मुर्मू ने गांव के ही रहने वाले 14 लोगों के खिलाफ तीर धनुष एवं एवं अन्य धारदार हथियार से जान से मारने के लिए मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज कराई है। वादी द्वारा।दिए आवेदन में बताया है कि दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन को गांव के ही मरांग हांसदा, सनातन हांसदा, संजय हांसदा, संदीप हांसदा, एनोमति मुर्मू, दुलाड़ हेम्ब्रम, रमेश मुर्मू, बाबुधन मुर्मू, मोनसा मुर्मू, मिनाजोर हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, मनोज हेम्ब्रम, बाले मरांडी एवं जोगोसूरी मरांडी द्वारा जबरदस्ती जमीन को हड़पने को लेकर उन लोगों के साथ तीर धनुष एवं अन्य धारदार हथियार से लैस होकर जान मारने की नियत से मारपीट कर जोगरनाथ मरांडी, राहुल मरांडी, सुशील मरांडी, सूरजमुनि मरांडी एवं सुनील मरांडी जख्मी हो गया है। वादीनी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में उपरोक्त 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 184/21 की धारा 147,148,149, 323, 346, 307, 325, 379 के तहत 14 नामजद अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।
वहीं घटना को लेकर दूसरे पक्ष के दुलाड़ हेम्ब्रम ने गांव के रहने वाले सोने मरांडी, जगरनाथ मरांडी, राजेश मरांडी, असमान मरांडी, राहुल मरांडी, सुशील मरांडी एवं सुनील मरांडी के खिलाफ तीर धनुष एवं अन्य धारदार हथियार से जान मारने के नियत से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज करवाई है। वादिनी दुलाड़ हेम्ब्रम ने आवेदन में बताया है कि वह लोग अपने खेत में धान काटने के लिए गए हुए थे। इसी बिच सातों आरोपितों द्वारा उन लोगों का बैलगाड़ी को चोरी करके लेकर भाग गया। उस बैलगाड़ी में धान झाड़ने वाला मशीन भी था। वादिनी अपने पति एवं रिश्तेदार समेत चार लोगों के साथ उन लोगों का घर बैलगाड़ी लाने के लिए पहुंचा कि इसी दौरान। सभी आरोपितों द्वारा तीर धनुष एवं अन्य धारदार हथियार से अचानक वार कर दिया जिससे वे सभी लोग जख्मी हो गए। इस घटना में दूसरे पक्ष के सनातन हांसदा, एनोमती मुर्मू रमेश मुर्मू एवं मरांग हांसदा को तीर एवं अन्य धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। वादीनी दुलाड़ हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में उपरोक्त नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 185/21 के तहत धारा 147,148,149, 323, 341, 307, 325, 379 के तहत मामला दर्ज की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।