बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आम लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी करके उनकी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपए उड़ाने वाले साइबर अपराधियों के एक गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिहार के नालंदा जिले से की गई है। बोकारो जिले के जरिडीह पुलिस ने दोनों साइबर अपराधियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार, और, चंदन, कुमार शामिल हैं। ये बिहार के नालंदा जिले रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें मोहम्मदपुर और बड़ीपहाड़ी ज़िला नालंदा से जरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।यह गिरफ्तारी भगवान चौधरी की ओर से जरीडीह थाना में दर्ज करायी गयी शिकायत पर की गयी है। साईबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 15 लाख रुपए, की निकासी कर ली थी। बोकारो एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन, किया गया था। टीम ने बिहार के नालंदा जिले से दो साइबर अपराधियों को धरदबोचा। पुलिस ने बताया कि पूर्व में इन लोग कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से दो स्मार्टफोन एक पी पेड मोबाइल और विभिन्न कम्पनियों, के, आठ सिम बरामद किए हैं।पुलिस इनके सहयोगियों दबोचने के प्रयाश में लगी हुई है।