पथरगामा: गोड्डा- महागामा मुख्य पथ पर सुंदर नदी के पास एक अज्ञात बोलेरी के धक्के से दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल मिलन राय (35) और श्रवण कुमार (30) को एम्बुलेंस की मदद से गोड्डा अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार के दिन के 2 बजे की है। दोनों युवक अपने घर दाढ़ीघाट से दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए पथरगामा आ रहे थे। सुंदर नदी के पास दोनों युवक पहुंचे ही थे कि गोड्डा की ओर से तेज गति से आ रहे एक बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों युवक बोलेरो के धक्का से सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गये। युवकों के सिर पर गंभीर चोट है। इधर बोलेरो धक्का मारकर फरार हो गया। घायल के घरवालों ने बताया कि दोनों घायलों को गोड्डा से रेफर के बाद भागलपुर ले जाया गया है, जहां इलाज चल रहा है।