बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही(हजारीबाग) : चौपारण थाना अंतर्गत चपरीकला के पास जीटी रोड पर बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में चौपारण जोकट ग्राम निवासी विनोद शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा एवं सुनील शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र साकेश शर्मा शामिल है। बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक गुरुवार को छठ पूजा का प्रसाद पहुंचाने सेलहरा गांव अपने एक रिश्तेदार के घर बाइक से गए थे। वापस लौटने के क्रम में एक अज्ञात वाहन के चकमा दिए जाने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर कर दोनों घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही पूर्वी भाग के मुखिया छोटन ठाकुर आदि बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायलों को इलाज कराने में मदद किया।