हरिहरगंज से प्रसिद्ध कुमार अम्बेडकर की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू)। प्रखण्ड क्षेत्र के सरसोत पंचायत अंतर्गत बरवाडीह के डिलर कपिलदेव सिंह के जनवितरण प्रणाली दुकान में शुक्रवार को सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लुंगी का वितरण किया गया।जिसका वितरण प्रमुख संतोषिया देवी, मुखिया पति सुरेश चौधरी, वार्ड सदस्य सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं बिमला देवी ने किया।मौके पर प्रमुख संतोषिया देवी एवं मुखिया पति सुरेश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए सोना सोबरन योजना के तहत गरीब राशन कार्डधारियों का तन ढकने के लिए यह योजना चलाया गया है।जो ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण योजना है।वही उन्होंने राशन कार्डधारी में पहला प्राथमिकता दिव्यांगों को बताया है।इस दौरान डिलर कपिलदेव सिंह ने बताया कि सोना सोबरन योजना के तहत मेरे पास 278 लाभुक हैं।सरकार की गाइड लाइन को पालन करते हुए शुक्रवार को 50 लाभुकों के बिच वितरण किया गया है,जो आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान धनेश्वरी देवी, रामरति देवी, अनरवा देवी, पनपतिया देवी, राजकली देवी, उर्मिला देवी, फुलवा देवी, पछिया कुंवर, मुनिया देवी, पनवा देवी, रामजी राम, धर्मदेव मिस्त्री,भोला यादव, कृष्णा साव,रेखा भुइयां सहित 50 लोगों के बीच वितरण किया गया।