रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोविड-19 की चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया था सेमिनार में मुख्य अतिथि भारत सरकार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए। सेमिनार का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने किया।
संबोधित करते हुए मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि आज हम जिस परिस्थितियों से गुजर रहे है इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत भी उससे अछूता नही है। आज हमारे पास एक मजबूत और कुशल नेतृत्व की सरकार होने के कारण हम इस जंग से दो दो हाथ कर पा रहा है। जब कोरोना ने भारत को जकड़ना सुरु किया, देश मे पहली लहार का कहर सुरु हुआ। देश के प्रधानमंत्री ने सही समय लॉकडौन लगाया, किसके कारण हमारा देश कोरोना के पहले लहर से लड़ पाया। पूरे देश में वृहत रूप से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इस शिलशिला को लगातार जोरो शोरो से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कार्यशाला में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पुत्कर हेंब्रम, गुरुचरण नायक ,चुमन्नू उरांव, जेबी तुबिद ,शैलेंद्र सिंह ,अशोक सारंगी ,लाल मुनी पूर्ति, विजय महतो, उदय सिंह देव, अनूप सुल्तानिया, गीता बालमुच्चु, विजय मेलगान्डी,जगदीश पाट प़िगवा, प्रताप कटियार ,भूषण पाट पिंगवा, सन्नी पासवान, अमरेश प्रधान ,ललित गिलुवा संजय मिश्रा,शेषनारायण लाल अशोक दास, सिद्धेश्वर बानरा, सुखलाल कुंकल,अनंत शयनम, सुशीला टोप्पो ,दिनेश चंद्र नंदी, समेत सभी प्रखंड के अध्यक्ष महामंत्री एवं सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।