27 के भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने का आहवान
सिरका : संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा शनिवार अरगड्डा जीएम ऑफिस और सिरका कोलयरी कार्यालय के समक्ष पिट मीटिंग कामगारों के बीच आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। संयुक्त ट्रेड यूनियन के वक्ताओं ने कहां कि वर्तमान देश की सरकार किसान, मजदूर व जनविरोधी सरकार साबित हो रही हैं। प्रतिदिन अलग-अलग कानून जनता के ऊपर थोपकर इन पर दबाव बढ़ा रही हैं। सरकार वादों के विपरीत धोखेबाजी कर रही हैं। सरकार की गलत नीति के कारण नौजवान बेकार हैं। आने वाले दिनों में कारखाने बंद हो जाने से करीब तीन करोड़ कामगार बेरोजगार हो जाएंगे। महंगाई चरम सीमा पार कर रही हैं। देश के सारे उपकरणों को धीरे- धीरे बेचा जा रहा हैं। आगामी 27 सितंबर के भारत बंद सफल बनाने और इसे रोकने के मोदी हटाओ देश बचाओ के भी नारे लगाए गए। मीटींग में वक्ता कांमरेड मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, सीपी संतन, धनेश्वर तुरी, बिजेंद्र प्रसाद, जगदीश चंद्र बेदिया, देवनारायण महली आदि रहे। जबकि मजदूरों में गोपाल बेदिया, मनराज, नागेश्वर महतो, मंगल, भिखारी मुखिया, कृष्णा महतो, शाहबाज आलम, कुटुस, खुर्शीद आलम, एके पांडे, रेखा देवी, कदमी देवी, रेखा राय, कामेश्वर महतो, दुखनी बाई आदि कामगार उपस्थित थे।