बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आगामी चास नगर निगम (आम) चुनाव 2021 के निर्मित विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों का सुचारू रूप से संचालन हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी ( नगरपालिका) -सह- उपायुक्त राजेश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त श्री सिंह ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को चुनाव से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निदेश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्त्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका -सह- भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।