हनवारा: शुक्रवार को सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका कि कुलपति डॉ सोना झारिया मिंज मिल्लत कॉलेज परसा औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कॉलेज पहुँचने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने कुलपति महोदया को शॉल देकर सम्मानित किया।जिसके बाद कुलपति महोदया ने कॉलेज के सभी विभागों को बारीकी से जांच किया। इस दौरान क्लास रूम,लाइब्रेरी,हॉस्टल,कैंटीन आदि का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने कॉलेज की सभी जमीन का भी ब्यौरा लिया। किन-किन लोगों ने कॉलेज के लिए जमीन दान किया है इसके बारे में पूर्ण ब्यौरा लिया। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज में कंप्यूटर का क्लास चलाने के लिए तथा अपना साइबर कैफे खोलने के बारे में कहा। कुलपति महोदय द्वारा कॉलेज में लगभग 3 घंटे तक उन्होंने कॉलेज के विकास की रूपरेखा के बारे में प्राचार्य एवं उपस्थिति स्टाफ से पूछा। कॉलेज के जमीन के सामने जमीन पर जिला प्रशासन की मदद से खेल ग्राउंड विकसित कराने की जरूरत पर बल दिया गया है।उन्होंने कल्याण विभाग द्वारा अर्ध निर्मित अल्पसंख्यक छात्रावास का भी जायजा लिया। प्राचार्य द्वारा कुलपति को छात्रावास के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि हॉस्टल अर्ध निर्मित अवस्था में कई वर्षों से पड़ा हुआ है। न तो कल्याण विभाग इसे पूर्ण कर रहा है ना कॉलेज को हस्तांतरित कर रहा है। कहीं जाए तो सरकार भी इस अर्ध निर्मित छात्रावास का सुध नहीं ले रही है जिस कारण जस का तस पड़ा हुआ है।कुलपति महोदया ने जल्द ही मामले की निपटारे करने की बात कही।