टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र से कामगारों का बड़ा वर्ग कार्य नहीं मिलने के कारण पलायन को मजबूर हैं। विगत 1 जुलाई को थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी गुजर भुईयां को नावाडीह निवासी खुरबान मियां पिता लंगर मियां द्वारा मजदूरी करने हेतू आंध्रप्रदेश बस से ले जाया गया था। 12 जुलाई को परिजनों को जानकारी दी गई कि रात्री में हीं कार्यस्थल से गुजर गुम हो गया है। इससे परिजन काफी परेशान हैं। इस संदर्भ में गुम हुए मजदूर की पत्नि सुनीता देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुबेश राम ने कहा कि क्षेत्र में बड़े-बड़े औद्योगिक ईकाइयां स्थापित होने के बावजूद मजदूरों का पलायन दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय ने मजदूरों के पलायन को राज्य सरकार की विफलता कहा।