महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के हुड़मुड़ और शिलहट्टि गांव के ग्रामीणो ने श्रमदान कर हुड़मुड़ से पत्थलगडा मुख्यालय तक जाने वाली लगभग छः किलोमीटर जर्जर सड़क का मरम्मती किया। सड़क की मरम्मती के लिए गांव के समाजसेवी बैजनाथ दांगी और रामेश्वर दांगी के नेतृत्व में उक्त दोनों गांव के लगभग तीन सौ लोगों ने खराब सड़क की मरम्मती किया और सड़क को आवागमन लायक बनाया। समाजसेवियों ने बताया की इस रोड़ की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने और पूरे रोड में बोल्डर निकल गए थे। जिसके कारण इस सड़क में चलना काफी मुश्किल हो रहा था। सड़क खराब होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है। सड़क मरम्मती को लेकर कई बार संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया। किंतु नतीजा शून्य है। जिसके बाद थक हार कर हुड़मुड़ और शिलहट्टि गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई और बैठक में श्रमदान से सड़क मरम्मती करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी ने शारीरिक के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी किया, इस कार्य में दो जेसीबी मशीन और लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर को लगाया गया था। जेसीबी और ट्रैक्टर मालिकों ने भी इस कार्य के लिए भाड़ा नहीं लिया। केवल डीजल खर्च पर काम कर अपना सहयोग सहयोग किया। ग्रामिणो ने जिला प्रशासन से इस सड़क को काली कारण किए जाने की मांग की है। श्रमदान प्रदीप दांगी, महेश दांगी, सोकेँद्र दांगी, ओंकार तिवारी, लालो साव, माधो साव, लखन दांगी, टिकेश्वर गंझु, लालदेव गंझु, रामदेव गंझु, होरिल गंझु, चमन गंझु, शौहर भुइयां, प्रकाश भुइयां, मुकेश भुइयां, मंगल उरांव, जीतू उरांव, मुसाफिर दांगी आदि शामिल थे।