कामिल की रिपोर्ट
बसंतराय : प्रखंड विकास पदाधिकारी मुंशी राम एवं बसंतराय थाना प्रभारी रोशन कुमार ने संचपुर साखी पंचायत के निमूहा में जलजमाव के समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाई। समस्या के समाधान को लेकर स्थल निरीक्षण किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दबंगों द्वारा अवरुद्ध किए गए रास्ते को खाली करा दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के समस्या का समाधान कर दिया गया है। अभी मुख्य मार्ग में जल जमाव की निकासी की व्यवस्था की गई है। बहुत जल्द पक्की नाली निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसको लेकर ग्रामीणों में सहमति बन गई है।
जानकारी हो की निमुहा गांव में पिछले कई दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। प्रभावित टोला के 30 घरों के साथ कई गांव के लोग प्रभावित थे। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रखंड प्रशासन से जल जमाव की निकासी करवाने एवं पक्की नाला निर्माण कराने की मांग की थी।
प्रखंड प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाई। सभी ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुंशी राम का आभार प्रकट किया है। जल जमाव की निकासी के दौरान हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुरेंद्र भगत, ब्लॉक क्लर्क तबरेज आलम, एएसआई शिवजी मिश्रा एवं पूलिस बल के जवान मौजूद थे।