बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: कुर्मी समाज सेवा संघ ने आज हवाई अड्डा के करीब स्थापित विनोद बिहारी मौहतो की 98वी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया सभी ने विनोद बिहारी महतो को याद करते हुए झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। यहाँ बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू का योगदान समाज कभी भुला नही सकता। गोमिया के विधायक लम्बोदर महतो ने कहा राज्य सरकार विनोद बाबू के नाम भारतरत्न के लिए केंद्र सरकार के पास अनुमोदन कर भेजे वही झारखंड विधानसभा में आदमकद प्रतिमा लगाने की माँग भी राज्य सरकार से करी। वही श्रधांजलि सभा मे हिस्सा ले रहे जलेश्वर महतो ने कहा विनोद बाबू असली मायने में धरती से जुड़े नेता थे। आज हम माँग करते है की बोकारो हवाई अड्डा का नाम विनोद बाबू के नाम पर ही रखा जाय।