कुंदा(चतरा): गुरुवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय में आजसू की बैठक प्रखंड कार्यकारिणी कमेटी के गठन को लेकर हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने किया। जिसमे सर्वसम्मति से विनोद कुमार महतो को प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव रवी महतो को चुना गया। इसके अलावे अन्य पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मती से किया गया। इस अवसर पर संगठन के मजबूती पर चर्चा करते नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। मौके पर प्रखंड प्रभारी छोटू सिंह भोक्ता, हीरालाल महतो, राजेश महतो, मिथलेश महतो, राणाप्रताप सिंह, अरुण यादव, साहेबन भारती, विकास कुमार आदि दर्जनों उपस्थित थे।
टंडवा आजसू प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बने विकास
गुरुवार को टाउन हॉल टंडवा में आजसू प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सरोज गुप्ता ने किया। साथ हीं मौके पर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी मनोज चन्द्रा उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से विकास पांडेय प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं प्रधान सचिव मनोज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, रोहन महतो, ज्ञानी महतो, सचिव मोहन कुमार साहू, सह सचिव नारायण कुमार, संगठन सचिव बसंत राणा को मनोनीत किया गया। बैठक में जागेश्वर दास, नंदा थापा, रंजीत गुप्ता, अर्जुन दास, मुकेश कुशवाहा, मुन्नी देवी, सरिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
आजसू गिद्धौर प्रखंड कमेटी कमा किया गया पुनर्गठन
गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में आजसू द्वारा प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय सदस्य व प्रखंड प्रभारी सुरेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में सर्वसम्मती से गिद्धौर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें पुनः बहादुर दांगी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। साथ हीं कार्यकरणी अध्यक्ष के अलावे कई को सदस्य बनाया गया। इस दौरान श्री यादव ने पार्टी संगठन को ले कई अहम जानकारी दी। साथ ही कहा कि आजसू प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, आरक्षण, स्थानीय नीति व राज्य की ज्वलन्त मुदों को लेकर पारी जनमानस की आवाज बनेगी। बैठक में बैजनाथ दांगी, दिलीप योगी, बिनोद ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।