लातेहार: आंदोलनरत पारा शिक्षकों ने विधानसभा घेराव के तीसरे दिन भी लगभग 10 हजार की संख्या में 5 जिले के पारा शिक्षक शामिल होकर सफल बनाया। लातेहर के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार महासचिव अनूप कुमार ने कहा कि सरकार कुम्भकर्ण की नींद में सोई है। हजारो महिला पारा शिक्षिका छोटे छोटे बच्चों को गोद मे लिए कड़ी धूप में बैठकर न्याय मांग रही है और मुख्यमंत्री विधानसभा के एसी में बैठकर सिर्फ मौन धारण किये हुए है।जबकि उनका हो वादा था कि 3 माह में वेतनमान दूंगा आप हमारी सरकार बनाने में मदद करे।धरना में जाने वालो में अरविंद कुमार अभिनय मिश्र शेखर यादव लाल आशीष नाथ सहदेव रुद्र प्रताप सिंह कुमार संजय सिंह मनोज सहाय भूपेंद्र कुमार समोधी यादव सत्यनारायण ठाकुर सुनील सिंह राजेश यादव विनोद मिश्र उमेश साहू महेन्द्र खलखो सुभाष कुमार विजय प्रसाद विजय यादव संगीता कुमारी मानो कुजूर संजय यादव दिनेश ठाकुर राजेश प्रसाद संजीत कुमार महेश प्रसाद आरती कुमारी सोमारी कुमारी समेत लगभग 1000 जिले के पारा शिक्षक रांची धरना में पहुच कर सफल बनाया।नेताद्वय ने कहा कि अगर 19 मार्च 21 तक सरकार वेतनमान नही देती है सभी 65 हजार मूल निवासी पारा शिक्षकों को नही देती है तो उग्र आंदोलन की शुरुआत कर दिया जाएगा।