पत्थलगडा(चतरा)। जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुंबी गांव की विवाहिता पूजा देवी के कथित हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय कुमहार समाज ने लिया है। दुंबी देवी मंडप प्रांगण में कुम्हार समाज की बैठक मार्च को हुई। जिसमें पूजा देवी के निर्मम हत्या पर शोक जताते हुए समाज के लोगों ने हत्याकांड की निंदा की। ज्ञात हो कि दुंबी के रंजन प्रजापति पिता सुखन प्रजापति की पत्नी पूजा देवी की हत्या कर शव को घर के समीप एक कुएं में डाल दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया है। जिसमें पूजा के ससुराल वालों ने ही दो बेटी पैदा होने के आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही दिंवगत पूजा के मौके वालों ने साथ ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। इस कुकृत के सामने आने के बाद समाज एकजुट होकर पूजा के ससुराल वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ताकि समाज में फिर से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो और दोषियों को सबक मिले। सुखन प्रजापति के परिजनों से रिश्ता रखने व उठन बैठक करने वालों पर आर्थिक दंड लगाने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक में जगतू प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, निरंजन प्रजापति, मनोज प्रजापति, द्वारका प्रजापति, महेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, भरत प्रजापति, सुरेश प्रजापति, जुगेश्वर प्रजापति, मोहन प्रजापति, अखिलेश, मुकेश व अन्य उपस्थित थे।