लातेहार: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा लातेहार के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने कल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कर्ता के साथ शिक्षामंत्री के साथ सार्थक वार्ता के बाद उनको बधाई देते हुए कहा कि अगर 29 दिसंबर को वर्षो पुरानी मांग स्थायीकरण को मूर्त रूप दे देते है तो हम सभी 65 हजार पारा परिवार सदा उनके तथा मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। आज लगभग 20 वर्षो से हम सभी अल्प मानदेय में बिना कोई सुरक्षा एवं सुविधा के सेवा देते आ रहे है और कई पारा भी काल के गाल में समाते जा रहे है।आज कुछ सार्थक पहल के कारण हमलोग आंदोलन को स्थगित कर दिए है। सरकार अपना वादा नियत तिथि को पूरा करके 65 हजार पारा शिक्षकों की झोली खुशियों से भर दे। सरकार की पहल का स्वागत करने वालो में प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकेश पाठक संगठन मंत्री प्रमोद पांडेय जिला संरक्षक अभिनय कुमार मिश्र उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शेखर यादव प्रवीण सिंह संजय सिंह मनोज शहाय जय प्रकाश लाल आशीषनाथ शाहदेव रुद्रप्रताप सिंह मनीष पांडे मनोज मिंज सन्तोष राम शिवशंकर तिवारी विश्वनाथ राम पवन कुमार यादव प्रमोद यादव महाभारत भगत बेलाल अहमद गोविंदा कुमार सुनील सिंह विनोद मिश्रा राजेश यादव मिथलेश यादव प्रमोद यादव उमेश साहू भुनेश्वर पांडेय समोधी यादव सत्यनारायण ठाकुर विजय यादव बबलू सिंह गुलाम अनवर सुभाष गुप्ता उमेश कुमार महेंद्र ओरांव अशोक गुप्ता पंकज कश्यप दिलीप प्रसाद दिनेश ठाकुर सतेंद्र यादव रेशमी कुमारी संगीता कुमारी स्नेहलता देवी विभा देवी चंदा कुमारी मानो कुजूर अभिसिखा खाखा रेखा कुजूर सालों टोप्पो समेत अन्य पारा शिक्षकों ने किया है।