झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी देवेंद्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्षा नेली नाथन और यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह बैठक में रहे मौजूद
रामगोपाल जेना
चाईबासा: जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सेवा दल की बैठक जिला अध्यक्ष/ मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा के अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कांग्रेस का इतिहास को बताते हुए कहा कि, वर्तमान में पुनः कांग्रेस सेवादल को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार के कुशासन से मुक्ति के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़ने की अपील की। प्रदेश अध्यक्षा नेली नाथन ने कहा कि हमें गांधी के सपनों का देश बनाना है ,जहां हर कोई महसूस कर सके कि यह देश उनका अपना है, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने काफी कुर्बानियों के बाद इस देश को आजादी दिलाई है” तब हम लड़े थे गोरों से और अब हम लड़ेंगे चोरों से “यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ताकि स्वराज की स्थापना को सुनिश्चित किया जा सके कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने संगठन को मजबूत करके दलित गरीब एवं पिछड़े वर्गों के न्याय के लिए काम करने की बात कही।
मौके पर राकेश प्रधान के नेतृत्व में अनेकों साथियों ने कांग्रेस सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की उसमें से अर्जुन लोहार ,अमीर वास्के, लखन मुर्मू ,गुरूदाविद दास, राजेश पान ,राम वास्के ,अमित मुर्मू आदि ने कांग्रेस सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की बैठक में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा के पुर्व उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ चंपिया ,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन वोयपाई जी स्वास्थ्य विभाग महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ,ग्रामीण विकास विभाग जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय, चंद्रशेखर दास, सेवादल उपाध्यक्ष आनंद सिंकु , महिला अध्यक्ष नीलम तियू ,यंग ब्रिगेड सुगना समाड, सतीश सुधरेगी ,तोगो सुधरेगी, रवि सुन्डी आदि उपस्थित रहे।