नारायणपुर: नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव में एक विवाहित महिला ने आग लगाकर जान दे दी घटना बुधवार के रात करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है। महिला पनिमा देवी उर्फ कल्पना और उनके पति बादल मंडल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उतने में महिला उतावला हो गई और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया। जब तक परिजन महिला पर लगे आग पर काबू पाते तब तक महिला के शरीर के 80% भाग जल चुके थे। आनन-फानन में परिजनों द्वारा धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां गुरुवार के सुबह महिला की मौत हो गई।
महिला तीन बच्ची की थी माँ
मृतका पनिमा देवी उर्फ कल्पना की शादी धनबाद जिले के गोबिन्दपुर थाना क्षेत्र तुम्बादाहा से 12 वर्ष पूर्व देवलबाड़ी के बादल मंडल से शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी।वही शादी के बाद तीन बच्ची हुई कुछ दिनों से पति का व्यवहार महिला को भा नही रहा था।जिसके बात पर कई बार झगड़ा होते रहता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बादल मंडल को किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे।जिस बात पर घर मे हमेशा झगड़ा होते रहता था।