हिरणपुर :हाथकाठी की एक महिला ने पति सहित पांच लोगों पर षड्यंत्र कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप में पीसीआर केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार दर्ज केस में हाथकाठी की रेहाना बीबी ने अपने पति हाथकाठी निवासी नासिर अंसारी, सास सितारा बीबी, गोतनी सबेरा बीबी, भसुर निमटुल अंसारी व देवर अरफान अंसारी पर षड्यंत्र कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य संगीन आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला की शादी 2011 में हुई थी। दोनों से तीन बच्चे भी है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।