पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता ने नकद राशि देकर बच्चों को किया प्रोत्साहित
गुमला से बसंत गुप्ता
गुमला। एकता रौनियार महिला संगठन गुमला की द्वितीय वर्षगांठ रौनियार भवन गुमला में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता रौनियार की अध्यक्षा लता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश गुप्ता थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम केक काटकर द्वितीय वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने महिला संगठन की अध्यक्ष लता गुप्ता और टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में एकता आती हैं। अध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट कर जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता हैं। कोरोना काल में बढ़ चढ़कर लोगों का सहयोग करने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुमला के संगीतरत्न शंभूलाल गुप्ता ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर शिक्षाप्रद संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
रौनियार समाज के 18 बच्चों को किया गया सम्मानित
एकता रौनियार महिला संगठन गुमला द्वारा शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले 18 बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर शौर्यरंजन गुप्ता,अमनराज गुप्ता, रंगोली गुप्ता, खुशी गुप्ता, पीहू गुप्ता, जिम्मी गुप्ता, शिवानी गुप्ता, शुभम गुप्ता, शिखा सुमन, आदर्श नारायण, शौर्य गुप्ता, आर्या गुप्ता, मुस्कान रानी, तनु कुमारी, खुशबू गुप्ता, भूमि गुप्ता, प्राची गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सोनाली गुप्ता शामिल हैं। सभी बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अधीक्षण अभियंता ने नकद देकर महिला अध्यक्ष को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता सुरेश गुप्ता ने महिला संगठन के अध्यक्ष लता गुप्ता को ₹5000 नकद देकर सम्मानित किया। वही बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को पांच-पांच सौ देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रौनियार समाज के अध्यक्ष विनोद प्रसाद, सचिव अनमोल गुप्ता, महिला संगठन के सचिव सरिता गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को महिला संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।