खूंटी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां पूरा देश में भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन मना रहे हैं वहीं खूंटी में भी अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमरेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। खूँटी जिला के सभी सांसद प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की साथ ही सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मंदिर के पुरोहितों, मंदिर में सेवा दे रहे ग्रामीणों को सम्मानित एवं अमरेश्वर धाम में 101 दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, भीमसिंह मुंडा, सुदामा मिश्रा, प्रदीप साहु, सुभाष हलधर, नीरज पाढ़ी, दीपक तिग्गा एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक चौधरी, माडी महादेव मुंडा, गोवर्धन सिंह मानकी, मंगा मुंडा, जोटो मुण्डा इत्यादि उपस्थित थे।