रामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने रामगढ़ समाहरणालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।विधायक ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने, भाषा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1994 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। झारखण्ड आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। यहां की जनजातीय कला एवं संस्कृति अनमोल है। आदिवासी शब्द दो शब्दों-आदि और वासी से मिलकर बना है और इसका मूल अर्थ मूल निवासी होता है। आदिवासी समुदाय का जीवन जल, जंगल, जमीन से जुड़ा है।इस अवसर पर मुन्ना पासवान, दिनेश मुंडा,अनिल मुंडा,पंकज तिवारी,जयंती देवी, भरत महतो, बिजेंद्र महतो,प्रकाश करमाली आदि उपस्थित थे।