पूर्व विधायक ने योग दिवस पर भाजपा कार्यर्ताओं संग किया योगाभ्याश
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरही भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। कोविड नियमो का पालन करते हुए पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया योगाभ्यास। इस दौरान योग प्रचारक अनिल मिश्रा ने योगाभ्यास करवाते हुए योग से होने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्याश आपको जीवन भर निरोग रख सकता है। पूर्व विधायक ने आदरणीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी व अन्य असाध्य बीमारियों के लिए रामबाण है योगाभ्याश। पूर्व विधायक ने आमजनों से अपील किया कि आप अपने दैनिक दिनचर्या में योग को स्थान दे। नियमित योगाभ्यास करे व दुसरो को योग करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में ओबीसी के प्रमंडल प्रभारी किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा नेता रंजीत चन्द्रवंशी, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे, रितेश कुमार गुप्ता,
युवा मोर्चा रितेश केशरी व अमित सिंह, आईटी सेल प्रभारी शिवम आनद, ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज साव, एसी मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर रजक, आरएसएस प्रमुख गुरुदेव गुप्ता, बजरंगदल प्रमुख नंद किशोर गुप्ता, राजकुमार यादव, भागीरथ यादव, संजय यादव, अशोक राणा, समाजसेवी संजय यादव, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग हुए शामिल।