बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो के गोमिया और ललपनिया रोड पर तुलबुल के निकट सड़क दुर्घटना में स्वांग न्यू – के एक युवक और एक 17 वर्षीय किशोरी घायल हो गए। बताया जाता है कि स्वांग माइनस के मुस्कान कुमारी 17 वर्ष और सुभांशु दुबे 18 वर्ष अपने इंडिका कार में ललपनिया घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ललपनिया पहाड़ी के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने उसे चकमा दे दिया जिसके कारण उसकी इंडिका गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ पर जा टकराई। पेड़ में टकराने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से गोमिया पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। लड़की की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अवर निरीक्षक रतन कुमार ने बताया कि अभी लड़का की स्थिति ठीक है, जबकि लड़की की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बाहर भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त इंडिका गाड़ी को खींच कर थाना ले आया गया है। चकमा देने वाले स्कॉर्पियो गाड़ी की छानबीन की जा रही है।