राँची : हवाई नगर निवासी, कांग्रेस नेता एवम समाजसेवी युवराज सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कल देर रात भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा संपूर्ण भारत में विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए जिसमें झारखंड से मात्र 3 व्यक्तियों का चयन हुआ जिसमें से एक युवराज सिंह है। कांग्रेस पार्टी में विगत 5 वर्षों से अपना योगदान देते आए हैं एवं संगठन के एक सक्रिय एवं ऊर्जा वान कार्यकर्ता रहे है ।
आज इस मौके पर युवराज सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह एवम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया ।
बधाई देने वालों में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्षकुमार गौरव, उपाध्यक्ष मार राजा, खिचड़ी विधायक राजेश कच्छप, झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शहदेव, रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे, n s u i प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह , समाजसेवी परमेश्वर सिंह अभिषेक सिंह शामिल है ।