बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही पूर्वी व पश्चिमी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झारखंड सरकार के वादाखिलाफी, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दों को लेकर बरही प्रखंड मुख्यालय में मानव श्रृंखला लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, भाजपा नेता रितेश गुप्ता,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी, अनु जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, जितेंद्र गिरी, मनोज सिंह, प्रदुम्न सिंह, शिवम आनंद, मुन्ना यादव, मनोज सिंह, जानकी यादव, अनिल यादव, रघुनाथ मोदी, सुरेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह, शंकर सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रकाश कुमार, भोला सिंह, विशेश्वर यादव आदि शामिल हुए। मानव श्रृंखला के बाद झारखंड के राज्यपाल के नाम बरही सीओ सह प्रभारी अरविंद देवाशीष टोप्पो को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि आज राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। आम व खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता के संरक्षण में राज्य की खनिज संपदा की लूट मची है। राज्य की युवा शक्ति सरकार की वादा खिलाफ से हताश और निराश है। सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ बेरोजगार आंदोलन करने को मजबूर हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। किसानों को उनके धान की कीमत नहीं मिल रही है। यह सरकार पूरी तरह से विकास विरोधी, आदिवासी, दलित, महिला, युवा विरोधी सरकार साबित हुई है।