पाकुड़ : जिला मुख्यालय के गोकूलपूर स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज साह की अध्यक्षता मे बैठक कर भाजपा के नव नियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा को पुष्प एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया नव नियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होने कहा कि पार्टी ने जो जवाबदेही दी है उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा।बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ,जिलाउपध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, अमृत पांडे जिला महामंत्री शिलारानी हेमब्रम, जिला मंत्री अरुण मरांडी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पृथ्वी राज चैहान एसटी मोर्चा जिला महामंत्री जोनास टुडू,युवा मोर्चा जिला सोशल मिडिया प्रभारी मनोज कुमार देहरी, अमन सिंह, युवरन सिंह गुजराल, रतन भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।