रामगोपाल जेना
चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।
उक्त आसूचना के आलोक में 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.07.2023 से एक अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम रेला पराल एवं सीमावर्त्ती गॉव में संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम रेला पारल के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 03 (तीन) IED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है ।
अग्रतर सर्च के दौरान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम रेला पराल के समीप पंचलाताबुरू पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०कoपा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड के क्रम दीपक कुमार तिवारी, उप- समादेष्टा, कोबरा – 209 BN. जख्मी हुए है।
पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रॉची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची ले जाया गया, जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है। उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः
1. 10KG का 01 I.E.D विस्फोटक ।
2. 05 KG का 02 I.E.D विस्फोटक ।
अभियान दल में चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, कोबरा 209 BN, 203 BN, सीआरपीएफ 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157 BN, 134BN, 60BN, 26 BN, 07 BN. बम निरोधक दस्ता कोबरा 209 BN मौजूद रहे।