रामगढ़: तीनों कृषि कानून को वापस निरस्त करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि किसानों के लगातार आन्दोलन, त्याग बलिदान के परिणाम स्वरूप केन्द्र की मोदी सरकार ने मजबूर हो कर तीनों कृषि कानून को वापस और निरस्त करना पड़ा है। किसानों ने अपने अधिकारों के संघर्ष में बलिदानी देना पड़ा है। कई किसान शहीद हो गए हैं।, शहीद किसानों को पांच करोड़ मुआवजा दे केन्द्र सरकार। केन्द्र की मोदी सरकार किसानों एवं मजदूर विरोधी है। चार श्रम कानून को भी वापस निरस्त करें।
पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर किसानों, मजदूरों के मुड को भांप कर मोदी सरकार ने कृषि कानून को वापस किया है। किसान और मजदूर अब मोदी सरकार को माफ नहीं करेगा,। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।