रांची: झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव की उपस्थिति में आज नवनियुक्त सदस्य नरसिंह मुर्मू ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर सदस्य भुनेश्वर महतो उपस्थित थे। सभी उन्हें बधाई दी।
अध्यक्ष व सदस्य द्वय ने मिलकर झारखंड आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण के कार्यों तेजी से करने हेतु मंत्रणा की। अध्यक्ष श्री उरांव ने सदस्यों को कई महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन कराए। जिम्मेवारियों का निर्वाह समयबद्ध पूरा करने पर चर्चा हुई।
सुचारूपुर्वक कार्य करने व वर्तमान व्यवस्था से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष कुमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर व माला पहना कर स्वागत किया गया साथ ही आंदोलनकारी को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी को चिन्हित व सम्मान देने से संबंधित मांग पत्र सौंपा। पूर्व विधायक अर्जुन राम, प्रमुख आंदोलनकारियों में संतोष सोरेन, सुबोध लकड़ा,अमर भेंगरा,प्रवीण कृष्ण सहाय, जगत पल सिंह, मंगा उरांव,प्रेम प्रकाश साहू, दिवाकर साहू,अशोक गंझू,मनोहर खलखो,रंजन बाड़ा,गणेश मिश्रा,संजीव मधपात,नवकुमार दास,दिलीप पात,अलका गुड़िया सहित अन्य मौके पर उपस्थित थे।