लातेहार: लोक सभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर छात्रों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मतदान जरूरी क्यों है इस पर परिचर्चा उच्च विद्यालय डूरुआ एवम बालक मध्य विद्यालय डूरुआ लातेहार में संपन्न हुआ। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में जागरूक मतदाता एवम छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने अपने विचार रखे। बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने बताया की मतदान से ही लोकतंत्र की मजबूत नीव रखी जा सकती है।
इससे ही तय होता है की क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार और जागरूक है। नैतिक मतदान ही लोकतंत्र की मजबूत धुरी है। सभी मतदाता आगामी 20 मई को बिना किसी प्रलोभन दबाव व लालच में आए अपना मतदान कर देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्तव्य निभाए।
कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता भाषण एवम मेंहदी कार्यक्रम कराते हुए विजेतावो को पुरुस्कृत किया गया जिसमे विनीता कुमारी रानी कुमारी रीमा कुमारी सोनाली कुमारी संध्या कुमारी पूजा कुमारी अंजू कुमारी सौम्या कुमारी आदि अन्य विजेता शामिल है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य कृष्णकांत दुबे ललित दुबे मो तौहीद कृबिया धीरजन राम दयावंती नागेसिया हिल्दा प्रेमी तिग्गा सुरमिला खलखो अनिता कुमारी नंदन कुमार सिंह टाटा ट्रस्ट के एफ सी प्रेमलता पूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी को आगामी 20 मई हो वोट देने और दिलाने के लिए पर्यवेक्षक कुमार द्वारा शपथ दिलाया गया।