पथरगामा: प्रखंड स्थित केरवार पंचायत के केरवार ग्राम और पिपरा पंचायत के होपनाटोला ग्राम में लखी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। केरवार ग्राम में प्रतिमा स्थापित कर बुधवार की मध्य रात्रि में पंडित कालू ठाकुर ने विधि विधान से पूजन किया। यजमान सचिन लुई थे। पूजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
उधर होपनाटोला ग्राम में भी लखी पूजा का आयोजन किया गया। पंडित निरंजन झा ने विधि विधान से पूजा की। यजनाम अम्बिका महतो, देवीलाल महतो, नित्यानंद महतो थे। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।लखी पूजा पर कई महिला एवं पुरूष उपवास में रहकर मां लखी की पूजा अर्चना क़रते हैं। मालूम हो कि उक्त दोनों गांव में लगभग 250 वर्षो से लखी पूजा होती चली आ रही है। पूजा आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यहां पर पूजा की शुरुआत ढाई सौ साल पहले इनके पूर्वजो के द्वारा की गई थी। इस परंपरा को आज तक पालन किया जा रहा है। उनके पांचवी पीढ़ी के वंशज पूजा का आयोजन करते हैं। बताया गया कि गुरुवार को जागरण की परंपरा निभाते हुए शुक्रवार को मेला का आयोजन होगा। इस मौके पर पूजा समिति के रुपतान लुई, कृष्ण कांत लुई, कार्तिक लुई, राजेश लुई, सनातन लुई, बोला लुई, गौर लुई, रामरतन लुई आदि मौजूद रहे।