पथलगडा(चतरा)। पुलिस पब्लिक के बीच संबंध बेहत बनाने केा लेकर प्रयासरत थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को पत्थलगडा थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मोनी कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रमुख धनुषधारी दांगी उपस्थित थे। इस अवसर पर आजीविका महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने बीडीओ का बुके देकर स्वागत किया। समारोह में का संचालन पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्र में बेहत प्रदर्शन कर रही महिलाओं के कार्यों की चर्चा करते हुए नारी सम्मान पर बल दिया। जबकी स्थनिय प्रतिनिधियों व उपस्थित प्रबुद्धजनों ने थाना प्रभारी के इस पहल की सराहना की। समारोह में अपने बल पर बच्चों का भ्रण पोषण करने वाली बुचिया मसोमात, सिंघानी की वृद्धा सरस्वती देवी, शिक्षिका मीणा देवी, पूर्व जिप सदस्य अनिता देवी, जिप सदस्य सुनीता देवी के अलावे कोरोना काल में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर बीडीओ को साॅल देकर सम्मानीत किया गया। समारोह में उप प्रमुख सरीता देवी, जेएसपीएल की उर्मिला देवी, बरवाडीह मुखिया रेणुका देवी, सिंघानी मुखिया कुशुमलता कुशवहा, मुखिया मेघन दागी, मुखिया शतीस कुमार, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद दांगी, महफजूर रहमान सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।