लातेहार : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लातेहार पुलिस बुधवार की शाम नौ बजे सदर थाना क्षेत्र के केडू गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई थी।
जैसे ही पुलिस केडू गांव के चिन्हित स्थान पर छापेमारी के लिए पहुंची। वहां मौके पर मौजूद कई लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस भगाने के क्रम में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। युवक की पहचान संजय कुमार रवि (21) पिता राजू मोची (बड़की चापी, लोहरदगा) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया जाता है कि संजय होली के दिन अपने नानी के घर आया था। इसी दौरान बुधवार की शाम गांव में लगने वाली ठेला में अंडा चाउमीन खा रहा था। पुलिस जैसे ही गांव में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देख सभी लोग भागने लगे।
भागने के क्रम में संजय कुमार एक कुआं में जाकर गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली। इसके बाद शव को कुआं से बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। लेकिन किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई है। इसकी जांच कराई जायेगी।