सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: झालसा, रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के तत्वाधान में निशुल्क सुलभ और त्वरित न्याय के लिए आयोजित की जाने वाली विद्युत अधिनियम और एन आई एक्ट से संबंधित वादों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत मे 81 बिजली और 11 एन आई एक्ट मामलों का निष्पादन किया गया।
बिजली से सम्बंधित वादों में कुल 8,12,000 रुपये की प्राप्ति हुई जबकि एन आई एक्ट के वादों से लगभग 42 लाख की प्राप्ति हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 से प्रारंभ इस विशेष लोक अदालत का आज 27 अप्रैल को समापन किया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
इसी क्रम झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्ययालय चांडिल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अप्रैल महीने के लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 13 मामलों का निष्पादन किया गया जो पुलिस एक्ट, बिजली, फारेस्ट,एक्साइज डिपार्टमेंट आदि से संबंधित थे तथा 30,850 रुपए की प्राप्ति हुई।