सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में दौरा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्थन मांगा।
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत के छोटा थोलको गांव से उन्होंने दौरा एवं जन संपर्क अभियान प्रारंभ किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से उन्होंने स्थानीय भाषाओं में भी संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने सिंहभूम के संपूर्ण विकास के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा।
प्रत्याशी जोबा माझी ने झारखंड सरकार और स्वयं महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री रहते छात्र, बुजुर्ग, दिव्यांग और आम जनता हेतु किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पांच साल तक क्षेत्र की उपेक्षा की, कभी जनता के दुख दर्द की सुधि नहीं ली और वोट का अपमान किया ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाना है। जोबा माझी ने ग्रामीणों से लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए इंडिया महागठबंधन को साथ देने की अपील की।
छोटा थोलको के बाद हुंडगदा, पाठानमारा, पाम्पड़ा, बिरसा चौक, बड़बिल चौक, कीता, गोविन्दपुर, भुरकुली, मुकुन्दपुर, लुपुंगडीह, पंड्रा, बुन्डू, ईटाकुदर, नवाडीह आदि क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो नगर अध्यक्ष बड़ा बाबू सिंहदेव, राज बागची, राजेन मुर्मू, मुकेश मुदिया, मंगल कंडायबुरु, दुबराज पूर्ति, जितेन गोप, टुकुन भंज, बिहारी लाल सरदार, मोहम्मद जफर, अनामिका सरकार समेत काफी संख्या में झामुमो एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।