बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : राष्ट्रीय प्रजापति महासभा बरही इकाई के लोगों ने शोक सभा किया। जिसमें दुधपनिया ग्राम निवासी स्वर्गीय कुंजियां देवी (पति स्व. बट्टू प्रजापति) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्म शांति के लिए प्रार्थना किए। वही उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया। वक्ताओं ने कहा कि कुंजिया देवी काफी सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थी। शोकसभा में बरही प्रखंड सचिव अरुण कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रीतम प्रजापति, तेजनारायण प्रजापति, दुरचंद प्रजापति, मिथलेश प्रजापति, उपेन्द्र प्रजापति, सतेन्द्र प्रजापति, दुर्गी प्रजापति, सिकन्दर प्रजापति, राहुल प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति, स्यामसुंदर प्रजापति, बासुदेव प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, मुंशी प्रजापति आदि उपस्थित थे।