लातेहार। अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद लातेहार के द्वारा गुरुवार को सदर प्रखंड के जोगनाटांड में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 165 वां शहादत दिवस मनाया गया।
सबसे पहले बैगा दशरथ सिंह के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। खरवार लोक सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि वीर नीलांबर-पीतांबर ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिया है।
उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दोनों वीर भाइयों ने ना केवल शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका बल्कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि सन 1857 के सिपाही विद्रोह काल में अंग्रेजों के विरुद्ध पीपुल्स वॉर सैन्य संगठन बनाकर इन्होंने गोरिल्ला युद्ध किया था।
उन्होने कहा कि नीलांबर-पीतांबर आजादी के महानायक थे। नजिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने देश की आजादी के अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर दोनों भाइयों ने अंग्रेजों से लोहा लेने का कार्य किया है। मौके जिप सदस्य मनिका संपतिया देवी, रूबी देवी, रघुपाल सिंह, रामदेव सिंह समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष आदि मौजूद थे।