मुख्य प्रवक्ता जगन्नाथ शाही देंगे बौद्धिक, रसोइया धमना में होगा कार्यक्रम
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: विश्व हिंदू परिषद के 57वां स्थापना समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर बरही विश्व हिंदू परिषद जोर सोर से लगी हुई है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पंचायत भ्रमण कर संगठन के सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। इस बाबत जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, रंजीत चन्द्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार , प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, बजरंग दल संयोजक प्रदीप चन्द्रवंशी, इंद्रदेव गुप्ता, बजरंग दल सहसंयोजक नितेश कुमार, अरविंद कुमार, सिकंदर कुमार, राजेश केशरी अलग अलग टीम बनाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। 57 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय सत्संग एवं धर्माचार्य मार्गदर्शन मंडली श्री जगन्नाथ शाही होंगे। कार्यक्रम का आयोजन रसोइया धमना में आगामी 29 अगस्त को 11 बजे से होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप के सभी कार्यकर्ता अलग अलग टीम बनाकर कार्ययोजना में लगे हुए हैं। प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर ने बताया किय कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस व हिन्दू जागरण है। धर्म के प्रचार प्रसार करते हुए विश्व में शांति स्थापित किया जा सकता है। धर्म का ज्ञान स्कूली ज्ञान की तरह है। धर्म हमें संस्कार, संस्कृति, अनुशासन का ज्ञान देता है।