गोड्डा: गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में आए दो पदक से खेल प्रेमियों एवं आम लोगों में खुशी की लहर है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा ने कहा है कि हॉकी मैच के शुरुआती क्षणों में 1-3 से पिछड़ने के बावजूद 5-4 से मैच जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए श्री झा ने पूरी टीम को ढेरों बधाई दी है।
श्री झा ने पहलवानी में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि
कुमार दहिया को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश के लिए रजत पदक जीतने पर पहलवान रवि कुमार दहिया को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।भारत को आप पर गर्व है।