गोड्डा : गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक सौरभ कुमार झा की अध्यक्षता में कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन हुई। जिसमें प्रवासी के रूप में झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनोद एक्का व विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा उपस्थित रहे।
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अभाविप पूरे प्रदेश भर में मिशन आरोग्य अभियान के माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ पंहुचाने का कार्य करेगी। उन्हें वैक्सीन के लिए जागरूक करेगी। साथ ही जिनको रजिस्ट्रेशन में परेशानी आएगी, उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवा सकें।
इस कार्यक्रम की शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। इसके पूर्व कार्यकर्ता अपनी सुरक्षा जैसे पीपीई किट,थर्मल स्कैनर,ऑक्सीमीटर आदि चीजें साथ रखेंगे।
जिला संयोजक श्री झा ने कहा कि भारत की संस्कृति ही सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया की रही है। इसे चरितार्थ करने का समय है।
बैठक में अभाविप की जिला प्रमुख सुमन लता, विभाग सह संयोजक गौतम कुमार महतो, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी कुमारी,शानू कुमार,मिलन कुमार,प्रीतम कुमार,सुमित कुमार ठाकुर,निशिकांत कुमार,रंजन कुमार झा,सुमित कुमार,अभय यादव,आनंद कुमार
सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।