जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : जामताड़ा होमगार्ड कार्यालय पर दुमका एसीबी की टीम ने छापेमारी की है। जहां से हेड क्लर्क मनोज कुमार पांडे को 3000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इस संबंध में एसीबी डीएसपी दुमका फिलहाल कुछ बताने से कतरा रहें है। यहां तैनात होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पाने के लिए एक निश्चित रकम देना होता था। ड्यूटी करने के बाद मानदेय निकासी के लिए भी जवानों को चढ़ावा देना पड़ रहा था। इस बात की शिकायत लगातार दुमका एसीबी को मिल रही थी। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई की है। रंगे हाथ पकड़े जाने पर पहले एसीबी टीम से मनोज कुमार पांडे उलझ गया। जिस पर टीम को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस कार्रवाई से जामताड़ा होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। वही बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों को राहत मिलने की संभावना है। बहरहाल मनोज को एसीबी आपने साथ दुमका ले गई है।